Kausambi News: शव दफनाने को पट्टीदार हुए आमने-सामने
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: संदीपनघाट क्षेत्र के पल्हाना गांव में गुरुवार सुबह शव दफनाने की जगह को लेकर पट्टीदार के बीच तनातनी हो गई। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक तनातनी और हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजस्व विभाग की मदद से भूमि की नाप कराई। जमीन मृतक के पिता के हिस्से में मिलने पर विवाद शांत हुआ और शव को उसी स्थान पर दफन कराया गया। पल्हाना निवासी कल्लू गौतम के बेटे राम सिंह की बुधवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह स्वजन गांव स्थित अपने खेत में शव दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान कल्लू के भाई रोशन लाल ने स्वजन के साथ इसका विरोध शुरू कर दिया। उसका कहना था कि जिस जमीन पर शव दफनाया जा रहा है, उसमें उसका भी हिस्सा है। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर मूरतगंज चौकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.