Kausambi News: शराब पार्टी के बाद बहनोई की जमकर पिटाई
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। करारी थाना क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव निवासी दिलीप कुमार हेला ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम उसका साला गुड्डन हेला निवासी ओसा थाना मंझनपुर अपने साथी गोलू रैदास के साथ उसके घर आया। तीनों ने बैठकर साथ शराब पी।आरोप है कि नशे में धुत होने के बाद साले ने बहनोई को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध पर साथी संग मिलकर पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.