Kausambi News: शराब के लिए रुपये न देने पर जमकर पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: चरवा क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी संतोष ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार को वह बाइक से मजदूरी करने गया था। शाम को लौटते समय गांव के बाहर चौराहे पर उसे चुच्चू पुत्र संगम ने रोक लिया। आरोप है कि चुच्चू ने उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगा। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसको डंडा से जमकर पीटा। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए तो किसी तरह माहौल शांत कराया गया। आरोपी उसको सबके सामने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.