Kausambi News: शराब की दुकान पर मारपीट, वीडियो वायरल
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा स्थित शराब की दुकान पर मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो 21 सितंबर की शाम का है। दुकान पर कुछ युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कोखराज पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.