Kausambi News: शराबी ने मां-बेटे को लाठी से पीट कर किया लहूलुहान
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: खेत जा रही महिला को शराबी ने गाली-गलौज करते हुए पीटा। शोर सुनकर उसका बेटा बीच बचाव को पहुंचा तो उसको भी लहूलुहान कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की रानी देवी पत्नी ओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार को वह अपने खेत जा रही थी। इसी दौरान गांव का रामनाथ शराब के नशे में रास्ते में मिला। बिना वजह उसको गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पीटने लगा। इससे उसको चोटें आई। शोर सुनकर उसका 13 वर्षीय बेटा पवन बीच बचाव के लिए आया तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया। पवन को भी चोटें आई हैं। महिला की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी रामनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.