Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम में नहीं है एक भी एटीएम, श्रद्धालु परेशान
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए आते हैं। यहां एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण रुपये निकालने के लिए श्रद्धालुओं को देवीगंज या दारानगर जाना पड़ता है। देवीगंज धाम से करीब तीन किलोमीटर और दारा नगर लगभग पांच किलोमीटर दूर है। इन दोनों स्थानों पर सीमित एटीएम सुविधा होने के कारण मशीन खराब होने, सर्वर डाउन या नकदी खत्म होने पर लोगों को करीब नौ किलोमीटर दूर सिराथू जाना पड़ता है। इससे बाहर से आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक दौर में इतने बड़े धार्मिक स्थल पर एटीएम की सुविधा नहीं होना चिंता का विषय है। धाम के पुजारियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी तथा संबंधित बैंक अधिकारियों से कड़ा धाम में विभिन्न बैंकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.