कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आठ जुलाई की सुबह उसके बड़े भाई अरुण कुमार सिंह अकेले घर पर पूजा कर रहे थे। तभी गांव के ही सगे भाई मनोज कुमार, महेश कुमार व मनीष पटेल अपने सहयोगी धर्मेंद्र पटेल के साथ मिलकर गाली देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर भाई की सब्बर, कुल्हाड़ी एवं फरसा से पिटाई की। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...