Kausambi News: वृद्ध ने तीन बेटों पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: कौशाम्बी थानाक्षेत्र के बेरौचा गांव निवासी 70 वर्षीय हीरा लाल पांडेय ने अपने तीन बेटों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि बेटे मुकेश कुमार पांडेय, लवलेश कुमार पांडेय और दिनेश कुमार उर्फ बूढ़ी पांडेय कथित तौर पर पिछले दस वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि तीनों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से साजिश के तहत 70 हजार रुपये भी निकाल लिए। शिकायत के अनुसार, बेटे नोएडा में रहते हैं और घर आने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं। इससे उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से मकान के अलग हिस्से में रह रहे हैं। वृद्ध ने तीनों बेटों को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने और कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.