Kausambi News: वृद्ध की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के भैरावां गांव निवासी पप्पू कुमार ने बताया कि उसके 65 वर्षीय पिटा छोटेलाल 16 सितंबर को घरेलू सामान लेने अजुहा गए थे। लौटते वक्त अजुहा में ही खाद वितरण केंद्र के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित के पिता की दूसरे दिन एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.