कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार रात लापरवाही के आरोप में करारी इंस्पेक्टर संजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इल्जाम है कि उनके सीयूजी नंबर का दुरुपयोग हुआ था। उन्होंने सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय को करारी की कमान दी है। वहीं अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक वीर प्रताप सिंह को करारी भेजा गया है। करारी व सैनी इंस्पेक्टर को गुरुवार सुबह सह कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...