Kausambi News: वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर विवाहिता से रेप
कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर गांव के ही युवक ने दुराचार किया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके की महिला का कहना है कि गांव के ही विजय कुमार उर्फ कल्लू पाल से वह प्रेम करती थी। दोनों के बीच बातचीत हुआ करती थी। इसी दौरान विपक्षी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में यही वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर 28 अक्तूबर को उसने दुराचार किया। कहा कि कहीं भी शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डरी-सहमी पीड़िता ने रविवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.