Kausambi News: विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन हुआ
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत सोमवार को जिले की समस्त 451 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जनपद में कुल 32,300 श्रमिकों को नियोजित कर एक साथ अलग-अलग स्थलों पर रोजगार उपलब्ध कराया गया। अभियान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी द्वारा विकासखंड नेवादा की ग्राम पंचायत बसुहार में संचालित तालाब खुदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) द्वारा विकासखंड मंझनपुर में तथा उपायुक्त (स्व-रोजगार) द्वारा विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विशेष रोजगार सृजन दिवस के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकास खंड स्तर पर समस्त खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.