Kausambi News: विवेचनाओं में मनमानी पर होगी कार्रवाई : एसपी
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार रात थाना पश्चिम शरीरा में अर्दली रूम कर लंबित और प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान, घटनास्थल का निरीक्षण और वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर अगली कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार की जाए। निर्धारित समय में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने व अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी ने दुर्घटनाओं से जुड़े विवरण आईआरएडी पोर्टल पर शत-प्रतिशत और समय से दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.