Kausambi News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ गांव की गोलकी देवी ने शुक्रवार शाम जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने विवाहिता को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके भाई तारा चंद्र ने बताया कि वह कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव का रहने वाला है। उसने कोखराज थाना पुलिस तहरीर देते हुए बताया कि अपनी बहन गोलकी की शादी 2023 में जमालमऊ के रहने वाले प्रदीप से की थी। बहनोई परदेश में नौकरी करते हैं। बहन घर पर रहती है, जिसे आए दिन ससुराली प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.