Kausambi News: विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का धरना
कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को डायट मैदान में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना शुरू हुआ। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने में शामिल हुए। कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरने में कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन, मानदेय में वृद्धि, सेवा सुरक्षा, स्थानांतरण नीति और महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं में जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा और भविष्य से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: एनएचएम संविदा कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.