Kausambi News: विपक्षी ने 50 हजार रुपये हड़पे, तकादे पर पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी मोतीलाल ने बताया कि 18 मार्च को विपक्षी बबलू उर्फ धीरेंद्र ने उससे 50 हजार रुपया उधार लिया था। कहा था कि हफ्ते भर में लौटा देगा। चार माह बाद भी अभी तक उसने रकम वापस नहीं की है। पीड़ित के मुताबिक, पिछले दिनों तकादा करने पर आरोपी ने उसकी व उसकी पत्नी की पिटाई भी की थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनके आदेश पर सोमवार को रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.