Kausambi News: विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानून की जानकारी
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी के तत्वावधान में शनिवार को सिराथू कस्बे में स्थित जीके कॉन्वेंट स्कूल में विधिक जागरूकता एवं बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जागरूक, शिक्षित एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान पीएलवी सतीश सिंह, पीएलवी अमरेंद्र प्रताप सिंह व पीएलवी बड़े लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होने से व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपने जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.