कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के छोटा टिलवा गांव निवासी रमेश कुमार (30) पुत्र बनारसी पाल सोमवार की दोपहर किसी काम से देवीगंज गए थे। लौटते वक्त शरीफाबाद के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...