Kausambi News: विद्युत उपकेन्द्र भरवारी में चार घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: भरवारी में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े मोहल्ले के लोगों के लिए जरूरी खबर है। बिजली विभाग की ओर से एक अक्तूबर को मरम्मत कार्य किया जाना है। अवर अभियंता राम सूरत की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 से दोपहर 03:00 बजे तक 33 केवी विद्युत लाइन का अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इस निर्धारित समयावधि के दौरान उपकेन्द्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। कहा, उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.