Kausambi News: विद्या भारती पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमली गांव में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व का हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास की भावपूर्ण झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश शुक्ला और प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रक्षाबंधन पर छात्राओं ने बांधी राखियां अतिथियों एवं शिक्षकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.