कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: विकास खंड सिराथू का उच्च प्राथमिक विद्यालय कोर्रो प्रथम चोरों के निशाने पर है। आए दिन हो रही घटनाओं से परेशान प्रधानाचार्य ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की है। प्रधानाध्यापक ने शिकायत पत्र में बताया की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 20 मई से 15 जून के बीच विद्यालय में चोरी हुई थी। चोरों ने कार्यालय व स्टोर रूम के ताले तोड़कर अलमारियां और रैक क्षतिग्रस्त कर दिया था। केबल, ताला, घंटा, इंवर्टर, बिजली के उपकरण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। सोमवार रात फिर स्टोर रूम की खिड़की तोड़कर करीब 20 किलो चावल, 10 किलो दाल और अन्य खाद्यान्न सामग्री चोरी कर ली गई। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने नगर कोतवाल को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...