कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्यालय में शनिवार को यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कहा गया कि दी गई जानकारी को वह दूसरों के साथ भी साझा करें। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार सिंह व यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे में वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतकों का पालन तथा पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में...