Kausambi News: विद्याकुल की रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह प्रसंग बनेगा आकर्षण
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को विद्याकुल की भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। 21 अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। विद्याकुल की रामलीला में नारद मोह प्रसंग विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। विद्याकुल का संकल्प है कि लाखों बच्चों तक श्रीराम के सत्य, त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश पहुंचें। संस्था का मानना है कि शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों का विकास भी जरूरी है। कार्यक्रम में संरक्षक बाबा बालकदास, मुकेश त्रिपाठी, मुख्य आयोजक संकल्प त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रीतम द्विवेदी, गंगो चौबे, राजकुमार त्रिपाठी, गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.