कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: चरवा के सैयदसरांवा गांव के एक युवक को दो साल पहले विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने ठग लिया। डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद उसको विदेश नहीं भेजा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैयदसरांवा निवासी मो. तुफैल पुत्र मो. इदरीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई है। बताया कि वर्ष 2024 में उसे विदेश भेजने के नाम पर चांद खान पुत्र अज्ञात निवासी तुलसीपुर, अटाला, प्रयागराज ने एक लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन व 20 हजार नकद लिया था। पैसा देने के बाद भी वह लगातार टालमटोल करता रहा। जब उसने दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चरवा थाना पुलिस ने आरोपी चांद खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्...