Kausambi News: विदेशी पर्यटकों की बसों से सड़क पर जाम जैसे हालात
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: कौशाम्बी स्थित श्रीलंका राम बौद्ध विहार में इन दिनों विदेशी बौद्ध पर्यटकों का आवागमन बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन करीब 15 से 20 लग्जरी बसें पर्यटकों को लेकर विहार पहुंच रही हैं। इन बसों के चालक सड़क के दोनों ओर टेढ़े-मेढ़े ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली वाहनों और छात्रों को आवागमन में परेशानी हो रही है। थाना कौशाम्बी से कौशाम्बी इंटरमीडिएट कॉलेज तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई महज 12 से 15 फिट है। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ लग्जरी बसें खड़ी होने से रास्ता काफी संकरा हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक वाहन हटाने के बजाय रौब दिखाते हैं, जिससे आए दिन विवाद होता है। हालांकि विदेशी पर्यटक शांतिपूर्वक बसों से उतरकर श्रीलंका राम बौद्ध विहार में प्रवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.