Kausambi News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: जीपीएस पब्लिक स्कूल देवीगंज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित आकर्षक और नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित विषयों पर विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने का कार्य दिया था, जिसे बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बौद्धिक क्षमता के साथ साकार किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, विजन के सिद्धांतों तथा दैनिक जीवन में उपयोगी तकनीकी नवाचारों से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए। शिक्षकों ने प्रत्येक मॉडल का अवलोकन कर छात्रों को उसके वैज्ञानिक सिद्धांत, कार्यप्रणाली और तकनीकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.