Kausambi News: विजलेंस की दहशत, करंट लगने से अधेड़ की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत अजुहा के मढ़ियामई मोहल्ला निवासी एक पल्लेदार की शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली विभाग के विजिलेंस टीम के छापे की सूचना पर वह अपने घर का तार निकाल रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। घटना से गुस्साए परिवार वालों ने विजलेंस टीम पर कार्रवाई की मांग करते हुए सिराथू सीएचसी में हंगामा भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।अजुहा के मढ़ियामई मोहल्ले का 50 वर्षीय इंद्रराज सरोज पल्लेदारी करता था। शनिवार की सुबह मोहल्ले में विजिलेंस टीम की छापामारी चल रही थी। इसकी जानकारी होने पर वह नींद में ही उठा और अपने घर का तार हटाने लगा। तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आननफानन उसे पास के अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.