कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: चायल के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार गुप्ता ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद कौशाम्बी के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को कौशाम्बी की विकास संबंधी प्राथमिकताओं और क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने जिले में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर जन अपेक्षाओं को सामने रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सावन के पावन अवसर पर पूर्व विधायक ने रिद्धि सिद्धि फाउ...