Kausambi News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपती घायल
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के मालीपुर महाराजगंज गांव निवासी राममूरत ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी केला देवी के साथ साइकिल से मंझनपुर कचहरी जा रहा था। दरियापुर चौराहा के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती को गंभीर चोटें आईं।जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.