Kausambi News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अनिल कुमार अग्रहरि ने बताया कि सोमवार की शाम वह ई-रिक्शा पर सवार होकर प्रयागराज जा रहा था।सरायअकिल कस्बे में एक निजी अस्पताल के सामने विपरीत दिशा से आए चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पीड़ित के साथ रिक्शा चालक रामनरेश निवासी फकीराबाद सरायअकिल व रामचंद्र निवासी परभापर थाना सरायअकिल भी घायल हो गए। इलाज कराने के बाद मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.