कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: करारी थाना पुलिस ने बजहा खुर्रमपुर निवासी रब्बानी पुत्र कल्लू को घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए रब्बानी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। रब्बानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। वारंट जारी होने पर शुक्रवार को पुलिस ने रब्बानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...