Kausambi News: वायु सेना कर्मी के खाते से उड़ाए 68 हजार रुपये
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी वायु सेना कर्मी के खाते से साइबर शातिर ने 68 हजार रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी पीड़ित को बैंक शाखा जाने पर हुई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मखऊपुर निवासी अनूप कुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा भारतीय वायु सेना में सैनिक हैं। एसबीआई में उन्होंने अपना खाता खुलवा रखा है। बताया कि अमेठी जिले के महमदपुर पुरे गांव के किसी शिवांक तिवारी नाम के शातिर ने 28 जुलाई 2026 को उनके खाते से 68 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जबकि, पीड़ित की आरोपी से जान-पहचान तक नहीं है। कभी पासवर्ड आदि भी नहीं साझा किया है। पिछले दिनों बैंक जाने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को मामले की शिकायत पिपरी पुलिस से की। डीएसपी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.