Kausambi News: वायरल का प्रकोप, सीएचसी में मरीजों की भीड़
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 15 दिनों में सिराथू और इस्माइलपुर सीएचसी में 900 से अधिक मरीज बुखार, सर्दी, कमजोरी और अन्य लक्षणों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों दवा देने के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिराथू के अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में क्षेत्र के 500 से अधिक मरीज वायरल फीवर की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। जबकि रोजाना 600 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है, जिनमें 25 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों से ग्रसित पाए जाते हैं। उन्हें उपचार देने के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह भी दी जाती है। वहीं, सीएचसी इस्माइलपुर के अधीक्षक डॉ. मो. सऊद ने बताया कि बीते 15 दिनों में करीब 400 मरीज वायरल फीवर और कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.