कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहे से समदा जाने वाले मार्ग पर सदर ब्लॉक के सामने नाला निर्माण के चलते करीब छह माह से चली आ रही वन-वे व्यवस्था अब समाप्त होगी। इसी के साथ परेशान राहगीरों को राहत मिलने की भी उम्मीद है। शनिवार को हिन्दुस्तान में 'छह माह से अधूरा नाला निर्माण, वन-वे मार्ग से राहगीर बेहाल' शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रशासन अब वन-वे व्यवस्था हटाकर मार्ग की दोनों लेन को चालू कराने की तैयारी में जुट गया है। नाला निर्माण की धीमी गति के कारण पिछले कई महीनों से हाईवे का एक हिस्सा बंद है। मार्ग संकरा होने से सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। यह मार्ग ...