Kausambi News: लोन दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 15 हजार
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: पइंसा कोतवाली के अनेठा निवासी नीरज कुमार ने बताया कि छह महीने पहले गांव के ही शिवम ने उसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लोन दिलाने का झांसा देकर 15 हजार रूपए ऐंठ लिया। लोन नहीं मिलने पर सोमवार को उसने दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपित आग बबूला हो गया। दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को थाने पहुंच पीड़ित ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.