कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: कोखराज के परसरा गांव के समीप 15 अक्तूबर को साहबजादे निवासी सिरियावा कला, चरवा को लोडर ने टक्कर मार दी थी। साहबजादे अपनी फेरीवाली साइकिल खड़ी करके सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी लोडर ने टक्कर मारी थी। हादसे में साहबजादे को गंभीर चोटें आई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे मुख्तार हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मिक्सर मशीन से गिरकर मजदूर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...