कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: रिजवी ग्राउंड में चल रहे लॉर्ड बुद्धा कप सीजन-4 लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रायबरेली और प्रतापगढ़ की टीम आमने-सामने रहीं, जबकि दूसरे मुकाबले में सुलतानपुर और मिर्जापुर के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। दोनों मुकाबले में रायबरेली व मिर्जापुर ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रतापगढ़ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए। प्रतापगढ़ की ओर से विकास ने 27, आनंद मिश्रा ने 23 और आशीष ने 21 रन बनाए। रायबरेली की ओर से जगलाल दादा और अतुल ने दो-दो विकेट, जबकि पंकज वर्मा ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायबरेली की टीम प्रतापगढ़ के सुजीत की शानदार गेंदबाजी के सामने 109 र...