Kausambi News: लेखपाल से अभद्रता, कोतवाली का घेराव
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: एसडीएम मंझनपुर के निर्देश पर लेखपाल बसंत कुमार टीम के साथ सोमवार को जमीन के नाप करने के लिए टेंवा गए थे। जांच के दौरान एक व्यक्ति ने लेखपाल के साथ अभद्रता की। साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया।किसी तरह गांव के लोगों ने बीच बचाव पर मामला शांत कराया। लेखपाल बसंत कुमार ने मामले की नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवालीप्रभारी विनीत सिंह को दी। दोपहर बाद तक कार्रवाई न होने पर नाराज लेखपालों ने रात 9:00 बजे कोतवाली का घेराव कर लिया। मंझनपुर तहसील संघ के अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में लेखपाल धरना देकर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लेखपालों की मांग है की तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और केस दर्ज कर कार्रवाई कराई जाए। लेखपालों की धरने की खबर मिलते ही सिराथू और वह चायल तहसील के लेखपाल भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.