Kausambi News: लेखपाल पर प्राइवेट मुंशी रखने और वसूली का आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील में तैनात एक लेखपाल पर प्राइवेट मुंशी रखने और उसके माध्यम से लोगों को परेशान करने व धन उगाही कराने का आरोप लगा है। मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें कथित प्राइवेट मुंशी सरकारी दस्तावेजों से भरा बैग लिए नजर आ रहा है। आरोप है कि आरोपित मुंशी लेखपाल के लिए काम करता है और लेखपाल से संबंधित कई दस्तावेज उसी के पास रहते हैं।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जरूरी दस्तावेज मांगने पर मुंशी द्वारा कथित तौर पर मोटी रकम की मांग की जाती है। रकम न देने वाले लोगों को दस्तावेज उपलब्ध कराने के बजाय बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सिराथू तहसील में कई लेखपालों द्वारा कथित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.