Kausambi News: लिप्टस का विशाल पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे किसान
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे के समीप सोमवार सुबह बारिश की सीलन के कारण खेत में खड़ा लिप्टस का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने के समय आसपास खेतों में किसान मौजूद थे। पेड़ अचानक गिरने से किसानों में अफरातफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि पेड़ की जद में कोई किसान नहीं आया और सभी बाल-बाल बच गए। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन में नमी और सीलन बढ़ गई है। इसी वजह से पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण वह अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से खेत की ओर आने-जाने का रास्ता भी कुछ देर प्रभावित रहा। आसपास मौजूद किसानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी और खेतों के आसपास खड़े ऐसे बड़े पेड़ों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए, ताकि बारिश के मौसम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.