कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी एक महिला के घर से उसका सगा बहनोई लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता को शनिवार की शाम हुई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बड़ा तालाब म्योहर गांव की सुधा देवी पत्नी राजू पंडा ने बताया कि उसके सगे बहनोई विश्वनाथ पुष्पाकर निवासी शिवबोझ थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ लगभग दो साल से उसके घर पर रहते थे। पीड़िता के मुताबिक, पिछले 25 दिनों के भीतर बहनोई ने बक्से में रखा उसकी बेटी प्रिया देवी का लाखों रुपये का गहना पार कर दिया। आभूषणों में सोने का हार, चेन, चार अंगूठी, मांग टीका व झुमका शामिल था। शनिवार की शाम बेटी ने पहनने के लिए गहने मांगे तो पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। बक्से का ताला टूटा मिला। पूछताछ क...