कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अषाढ़ा गांव स्थित अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। वर्ष 2022 में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का विकास कार्य कराया गया था, लेकिन वर्तमान में यहां चारों ओर गंदगी फैली हुई है और पहुंच मार्ग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार वर्ष पूर्व अषाढ़ा गांव में बने अमृत सरोवर की स्थिति दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। परिसर की साफ सफाई व्यवस्था ठीक न होने और नियमित देखभाल न होने से मार्ग पर जहां गंदगी फैली हुई है वहीं दूसरी ओर जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त भी हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिलर ही दिखाई देते हैं, जिनके चारों ओर तारबंदी आज तक नहीं कराई गई। इससे पशुओं का ...