Kausambi News: लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की सुषमा देवी पत्नी बिहारीलाल ने बताया कि रविवार रात दीवार फांदकर चोर पहले पड़ोसी बनवारीलाल के यहां दाखिल हुए। उसके यहां से 70 हजार रुपये नकद, लगभग इतनी ही कीमत के गहने, कपड़ा, अभिलेख आदि उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने सुषमा के मकान को निशाना बनाया। उसके घर से पांच हजार रुपये नकद व तकरीबन 50 हजार रुपये के गहने, कपड़ा, बर्तन, बक्सा उठा ले गए थे। मामले में बनवारी लाल की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बेखौफ चोरों ने दो मकानों से लाखों का माल उड़ाया जल्द ही घटना का अनावरण करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.