Kausambi News: लबे सड़क युवती से छेड़खानी, चाचा को भी पीटा
कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ ससुराल आए युवक ने लबे सड़क छेड़खानी की। इसका उलाहना दिए जाने पर उसके ससुरालियों ने पीड़िता व उसके चाचा की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि छह नवंबर की शाम वह अपनी चचेरी बहन के साथ दैनिक क्रिया के लिए गई थी। रास्ते में फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के शाहपुर चर्की गांव का मनोज कुमार सरोज पहले से खड़ा था। पीड़िता के गांव में उसकी ससुराल है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी मनोज ने उसके साथ बीच सड़क पर अश्लील हरकत की। वह अपने चाचा के साथ इसका उलाहना देने उसकी ससुराल गई तो ससुराली अजय कुमार व सुखेंद्र ने दोनों की पिटाई कर दी। इस संबंध में डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.