Kausambi News: लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां
कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: करारी क्षेत्र के गुवारा गांव में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद और श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटने के बाद परशुराम के आगमन और लक्ष्मण के ओजस्वी जवाबों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आदर्श रामलीला के अध्यक्ष आकाश सिंह यादव ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर सुभाष विश्वकर्मा, हरिश्चंद, अभिलाष यादव, दिलीप सोनी, राम सिंह यादव, कमलेश यादव, बड़कू, आयुष, भूपेंद्र, चंदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संवाद ने बांधा समां, राम विवाह पर झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.