कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: शुक्रवार शाम से जिलेभर में शुरू हुइ्र रिमझिम बारिश खेतों में मुरझा रही धान की फसलों पर संजीवनी बनकर बरसी। दो दिनों से रिमझिम फुहार पड़ने से मुरझा रही धान की फसलें हरी होने लगी हैं। मुरझा रही फसलों में हरियाली लौटती देख जहां किसान गदगद हैं, वहीं दूसरी ओर उमस से राहत मिलने पर जनमानस भी चैन की सांस ले रहा है। जुलाई में अक्सर तेज बारिश हो जाने से खरीफ की खेती के लिए मौसम मुफीद हो जाता था। जुलाई के दूसरे पखवारे में एक बार भी ढंग से बारिश नहीं हो सकी। दूसरी ओर, धान रोपाई का समय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। ऐसे में किसान निजी, सरकारी नलकूपों से खेतों में धान की रोपाई करने में तेजी से जुटे थे। माना जा रहा था कि बारिश तो होगी ही, पर ऐसा न होने से रोपी गईं धान की फसलें भी पानी के आभाव में मुरझाने लगी थीं। यहां तक क...