Kausambi News: रोडवेज बस चालकों की मनमानी चरम पर
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की मनमानी के कारण सरकारी योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। कौशाम्बी जिले में निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्थित लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे कुम्हियावा बाईपास के बनने के बाद से लीडर रोड, सिविल लाइंस, अमेठी और बांदा-महोबा आदि डिपो की बसें निर्धारित मुख्य मार्ग के बजाय सीधे बाईपास से फर्राटा भरते हुए निकल जाती हैं। बस चालकों की इस मनमानी के कारण कुम्हियावा, लौगावां, बक्शीबार, पूरब सरावां, पासियान का पूरा, अजरौली जैसे दर्जनों बड़े और घनी आबादी वाले गांवों के हजारों यात्रियों को रोजाना भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के छात्र, व्यापारी, मरीज और आम नागरिक आए दिन बसों के इंतजार में भटकने को मजबूर हैं। बाईपास से बसें गुजरने का सबसे खतरनाक असर शाम और देर रात के समय सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.