कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: उप्र रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र बेनीराम कटरा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में जिले के 162 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने 72 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले में एसआईएस सिक्योरिटी ने 12, शिवशक्ति बायोटेक ने 10, लिफ्ट लाइफ ने 20, रोहित हाईब्रिड सीड्स ने आठ और टाटा फिएट ने 22 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने फीता काटकर किया। इस दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला एमआईएस प्रबंधक दीपक मौर्य, जिला सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह समेत कौशल विकास मिशन प्रशि...