Kausambi News: रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: चरवा थाने के सैयद सरावां गांव के प्राथमिक द्वितीय कंपोजिट विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्कूल आने-जाने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। नायब तहसीलदार चायल संजय कुमार की ओर से भेजी गई आख्या में बताया गया है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन का पुराना रास्ता रेलवे की बाउंड्रीवाल और पिलर लगाए जाने के कारण बाधित हो गया है। इससे बच्चों को मजबूरी में रेलवे लाइन पार करनी पड़ रही है। आख्या में आशंका जताई गई है कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से भी स्थिति की पुष्टि हुई है। नायब तहसीलदार ने बच्चों के सुरक्षित आवागम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.