Kausambi News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव के समीप बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की अथवा हादसे का शिकार हुई या फिर हत्या कर शव फेंका गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।नौढ़िया गांव की 52 वर्षीय मिथिलेश देवी पत्नी जागेश्वर गृहणी थी। परिजनों के अनुसार, महीने भर से उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच पता चला कि गांव के बाहर रेलवे लाइन पर किसी महिला की लाश पड़ी है। परिजन वहां पहुंचे तो कपड़ों से मृतका की शिनाख्त की। शव देख परिवारीजन दहाड़े मारकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.